फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के दीवानों ने उनके हर रंग को बिखेरा ‘के फॉर किशोर’ के मंच पर 

Thu, 01 Mar 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
kishore night winner
विज्ञापन
किशोर कुमार ने अपने सुरों में जिंदगी का हर रंग को सजाया है। जिंदगी की सच्चाई के सुरीले संदेश देते गीत हो या होली की मस्ती में भीग जाने को उतावली आवाज की खनक, उनके गायन की हर अदा को लोग आज भी जीने की चाहत रखते हैं। यही कारण है कि अमर उजाला ने होली सेलेब्रेशन महान गायक को समर्पित करते हुए कार्यक्रम को नाम दिया- ‘के फॉर किशोर’। इस कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों दीवाने शामिल हुए और अपने सुरों से छेड़ी किशोर के सुरीले सफर की तान।
विज्ञापन


 रूपांतरण क्लब की महिलाओं ने की खूब मस्ती
अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक रूपांतरण क्लब की सदस्य महिलाओं ने मनोरंजक खेल खेलकर होली की मस्ती की। नीबू रेस में मंजूषा श्रीवास्तव जीतीं। रस्साकशी में प्रियंका अरोड़ा, तजेंद्र कौर, अमिता, निहारिका और जूही जीतीं। म्यूजिकल चेयर में नीतू ने बाजी जीती। सभी महिलाओं के बच्चे और पति इस अवसर पर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे। कार्यक्रम के पहले सत्र की कंपीयरिंग शिल्पी दीक्षित ने बेहतरीन ढंग से की। 
 
 मदहोश कर गई मस्तानी शाम 
शाम छह बजे से शुरू हुआ ‘के फॉर किशोर’ का दूसरा सत्र। कंपीयर अनिल नैयर के साथ अगले सत्र में शहर के सुरीले युवाओं से लेकर युवा दिल वाले बुजुर्ग गायकों ने भी समा बांधा। कुल 150 प्रतिभागियों ने किशोर के गीत गाए। 62 वर्षीय ऋषि पाल अपने जीवन में पहली बार स्टेज पर चढ़े ‘रात कली एक ख्वाब में..’ गीत के साथ। दो भाई युवराज (10) और नमित (5) की आवाज में किशोर दा का गीत ‘ये शाम मस्तानी’ और ‘पल पल दिल के पास’ गीत को सुनना ही काफी था कि तीन दशक पहले गुजर गया वह कलाकार सदाबहार क्यों है। दीक्षा ने ‘हमें तुमसे प्यार कितना..’, दीप्ति अग्रवाल ने ‘तेरे बिना जिंदगी से शिकवा..’, मुशाहिद ने ‘आदमी जो कहता..’ है..’, दीपक मिश्रा ने ‘ये जो मोहब्बत है..’, अनूप कुमार ने ‘जमाना तो है नौकर..’, शाही से आए जुबैर खान ने ‘हाल क्या है मेरा..’ प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधा। सनसिटी से आईं सुषमा सक्सेना ने मेरे महबूब.. पर तबला वादन किया तो बहेड़ी से आए हेमराज ने अपना लिखा गीत ‘सुरमे वाले शहर में..’ सुनाकर मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

ये रहे विजेता : माहेश्वर घोष को गायकी के लिए पहला पुरस्कार मिला। आशीष सक्सेना और विजय मिश्रा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान दिया गया। जबकि तीसरे स्थान पर फराज खान रहे। सांत्वना पुरस्कार धीरज, शक्ति, अनूप सक्सेना, मुशाहिद रफी, मास्टर सक्सेना को दिया गया।  

 मेयर समेत शहर के गण्यमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय एनजीओ संयोजिका नमिता शर्मा मौजूद रहीं। होराइजन ग्रुप के डायरेक्टर अमनदीप सिंह, खुशलोक अस्पताल के डॉ. विनोद पागरानी, पत्नी डॉ. मुक्ता पागरानी के अलावा डॉ. शशांक, राघव फार्म के विवेक सरन अग्रवाल और पत्नी संगीता अग्रवाल, क्रिएशंस पब्लिक स्कूल के मनीष टंडन की विशेष उपस्थिति रही। निर्णायक की भूमिका दीपक मेसी ने निभाई। मिसेज बरेली 2015 नेहा जौहरी, तूलिका गोयल मौजूद रहीं। बिलाल खान विशेष प्रस्तुति दी। राजन म्यूजिक ग्रुप ने समा बांधा। मोनिका डांस एकेडमी से मोनिका शर्मा ने और बच्चों ने नंदिनी शर्मा ने परफार्मेंस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें