यात्रियों को भी लगे डंडे
मारपीट होने से यात्रियों में खलबली मच गई। बस में लगभग 60 से 70 यात्री सवार थे। छात्रा के परिजनों एवं अन्य लोग बस के अंदर घुस गए और परिचालक को पकड़ कर पीटने लगे। इस दौरान गैलरी में खड़े यात्रियों को भी डंडे लगे, जिससे वह चोटिल हो गए। कई यात्री बस के गेट व खिड़कियों कूद कर भागने लगे। बाद में यात्री दूसरे वाहनों से अपने-अपने घर गए। वहीं छात्रा के परिजनों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।