फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गांव में हत्या हो गई...': बरेली में दो लड़कों ने झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया, गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दो लड़कों को झूठी सूचना देना भारी पड़ गया। उन्होंने 112 पर कॉल कर हत्या की झूठी सूचना दी थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर हत्या की झूठी सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। बाद में पता चला कि सूचना झूठी है। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले दो लड़कों को हिरासत मे ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


मंगलवार को किसी ने यूपी 112 पर तिलियापुर गांव में हत्या होने की सूचना दी। सूचना देने के बाद कॉल करने वाले ने अपना फोन बंद कर लिया। सूचना के बाद सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस टीम के तिलियापुर गांव पहुंचे तब पता चला कि किसी ने झूठी सूचना दी है। 

पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर की जांच करने पर पुलिस ने कॉल करने वाले नजम खान और रकत अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि मोबाइल बरकत का है और कॉल नजम ने की है। अब पुलिस दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें