फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Thu, 02 Nov 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। संग्रामपुर गांव में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने नकली उर्वरक बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यहां कई बोरी नकली उर्वरक बरामद किया गया। इसे डीएपी, जिंक और पोटाश के नाम पर नामी कंपनियों का नाम लिखे बोरों में पैक किया जा रहा था। मौके से एक आरोपी को भी पकड़ा गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव में काफी समय से नकली खाद बनाई जा रही थी। बुधवार को टीम के साथ गांव पहुंचे जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने एक व्यक्ति को डीएपी की बोरी ले जाते देखा। उसे रोककर पूछा तो उसने उर्वरक खरीदने की बात कही। उसकी निशानदेही पर संग्रामपुर चौराहे के पास स्थित एक मकान में छापा मारा गया। यह मकान हरदासपुर के रहने वाले एक व्यक्ति का है।
अंदर टीम को भारी मात्रा में नकली उर्वरक मिला। यहां 40 से 50 भरी हुईं बोरियां और कई खाली बोरे भी बरामद हुए। नकली उर्वरक फर्श पर भी पड़ा मिला। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति दीवार कूदकर फरार हो गया। मीरगंज निवासी एक अन्य व्यक्ति को टीम ने पकड़ लिया। बरामद उर्वरक का सैंपल लेने के बाद टीम आरोपी को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
सैंपल लेने के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। - धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें