फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से निकाह से पहले पुलिस को उलझाने के लिए फर्जी कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
Fake court marriage to entangle the police before marriage with lover
विज्ञापन
हाफिजगंज। प्रेमी युगल ने आपस में निकाह करने से पहले पुलिस और परिवार वालों को उलझाने के लिए ऐसी खुराफात कर डाली जिसने दो साल तक उनका पता नहीं लगने दिया। युवती ने पहले प्रेमी के दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज की, उसी दिन शाम को प्रेमी के साथ मस्जिद में निकाह करके लापता हो गई। दो साल बाद वे दोनों गांव लौटे तो उनका पता लग पाया। शनिवार को युवती और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नवाबगंज इलाके के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग हाफिजगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक से चल रहा था। करीब दो साल पहले दोनों घर से फरार हो गए। किसी को उस पर शक न हो और पुलिस और परिवार वाले उन्हें तलाश भी न पाएं, इसके लिए युवक ने बाहर रहने वाले अपने एक दोस्त को बुलाकर युवती की उससे नौ अक्तूबर 2020 को कोर्ट मैरिज करा दी। इसी दिन शाम को एक मस्जिद में खुद उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर भाग निकले।
युवती के घर से लापता होने के बाद उसके परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार को युवती के पिता को पता चला कि वह हाफिजगंज में एक युवक के साथ रह रही है तो उसने हाफिजगंज थाने जाकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस युवक और युवती को पकड़कर थाने लाई। लंबी पूछताछ के बाद पता चला कि युवती ने जिससे कोर्ट मैरिज की थी वह कोई और था। युवती ने बताया कि घरवालों और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज की थी। वह रहना प्रेमी के साथ ही चाहती है। हालांकि युवती के बालिग होने और उसके प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर करने पर पुलिस ने उसे उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें