फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम सदर के जाली दस्तखत कर बना दिया फर्जी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ किला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। एसडीएम सदर के जाली हस्ताक्षर कर शातिर ने फर्जी पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनाकर आवेदक को दे दिया। आरोपी के खिलाफ किला थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
किला के जखीरा निवासी आरिफ ने किला थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम को बताया कि उनके पिता की मौत तीन मार्च 2014 को हो चुकी है। पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्होंने जखीरा निवासी अफरोज को पंद्रह सौ रुपये दिए थे। कई दिन बीतने के बाद अफरोज ने प्रमाणपत्र आरिफ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मोहन ने इसका अवलोकन किया तो प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। प्रमाणपत्र पर एसडीएम सदर के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए गए थे। तहसील सदर के नायब नाजिर अनमोल रस्तोगी ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले अफरोज के खिलाफ किला थाने में मामला दर्ज कराया है। किला थाना पुलिस अफरोज की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें