फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शनि जयंती पर किया दीपदान

Fri, 07 Jun 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनि जयंती बृहस्पतिवार को उत्सव के रूप में मनाई गई। श्रद्धालुओं ने कल्याण के लिए पूजा-अर्चना की और दीपदान कर मनौती मांगी। इस मौके पर सुबह से ही तमाम घरों से मंदिरों तक शनि देव की पूजा-अर्चना की तैयारी शुरु हो गई थी। एक तरफ जहां मंदिरों में प्रतिमा को पंचामृत व इत्र से स्नान कराया गया। इसके बाद कुमकुम, काजल, अबीर, गुलाल और फूल शनिदेव को अर्पित किया गया। घरों पर भी तमाम लोगों ने चित्र स्थापित कर पूजन किया। इसमें विशेष रूप से कालीबाड़ी, पीलीभीत बाईपास, किला सहित सभी शनि मंदिरों के अलावा, सीता राम मंदिर, माहौल वैश्य मां दुर्गा मंदिर, प्रेमनगर त्रिवटी नाथ मंदिर, शिरडी साईं मंदिर में दिनभर श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते रहे।
विज्ञापन

कटरा चांद खां स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में श्रीशनि देव की जयंती के उपलक्ष्य में भंडारा किया गया। भंडारा से पूर्व शनिदेव का यज्ञ पूजन भी हुआ। सरसों के तेल से अभिषेक भी किया गया। मंदिर के महंत पंडित उमाशंकर शास्त्री ने वेद मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। महिला मंडली ने शनिदेव के कीर्तन गाए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, बसंता देवी, दीवानी श्रीवास्तव, राजकुमारी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें