फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गिरफ्तारी वारंट पढ़ने में चूक ने निर्दोंष मुन्नी को पहुंचा दिया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गिरफ्तारी वारंट पढ़ने में हुई चूक ने सीबीगंज थाने के बंडिया गांव निवासी निर्दोष मुन्नी देवी को जेल पहुंचा दिया। कोर्ट के हस्तक्षेप पर दो दिन बाद वह बाहर आ सकीं। अब कोर्ट ने वारंट निरस्त कर दिया है। अब नए सिरे से वारंट जारी किया जाएगा। इधर, एसपी सिटी ने मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज थाने के गांव बंडिया निवासी मुन्नी पत्नी छोटे शाह के खिलाफ वर्ष 2018 में बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ था। पैरवी नहीं होने के कारण कोर्ट ने मुन्नी पत्नी छोटे शाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। चौकी इंचार्ज सौरभ यादव ने 13 अप्रैल को मुन्नी देवी पत्नी जानकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, मुन्नी देवी पत्नी जानकी बंडिया गांव के पोटे के साथ रहती थीं। गिरफ्तारी वारंट में पोटे और छाेटे को पढ़ने में चौकी इंचार्ज से चूक हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें