बरेली। जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का काम अधूरा है। इन लाइब्रेरी में लगने वाले फर्नीचर की खरीद के लिए 1.39 करोड़ रुपये का टेंडर लेने के लिए कोई फर्म तैयार ही नहीं है।
चार लाख रुपये प्रति लाइब्रेरी की दर से 7.96 करोड़ रुपये से पुस्तकों, फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम आदि के इंतजाम होने हैं। फर्नीचर के लिए पहले जेम पोर्टल पर तीन आवेदन आए थे, जो मानक में फेल हो गए। इसके बाद नियत तारीख में संशोधन कर समय बढ़ाया गया। अब तक एक भी संस्था ने आवेदन नहीं किया है।
सीडीओ की अध्यक्षता वाली टीम ने 25 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक समय बढ़ाकर आवेदन मांगे हैं। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि टीम की सहमति से एक बार फिर समय बढ़ाया गया है। संवाद