फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईक इन्क्लेब बिजली को लेकर मारपीट, हंगामा

Mon, 01 Feb 2016 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर फाईक इन्क्लेब में बिजली के कनेक्शन को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है। इसलिए अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में काम करने वाले निशात फाईक इन्कलेब में रहते हैं। उनके पड़ोस में शिक्षक औसाफ मलिक का घर है। रविवार की दोपहर को खबर आई कि निशात और औसाफ मलिक के परिवार के लोगों में मारपीट हो रही है। चीता मोबाइल ने मौके पर जाकर देखा तो मिलक के आठ लड़के निशात के घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस उन्हें पकड़कर ले आई। इनमें से दो लोगों के चोट लगी थी। बाद में निशात और उनकी पत्नी जायदा भी थाने पहुंच गईं। जायदा ने बताया कि औसाफ मलिक के घर के बिजली कटने पर उन्होंने अपने घर से उन्हें कनेक्शन दे दिया था। बिल अधिक आने पर दो दिन पहले उन्होंने कनेक्शन हटा लिया। इसी से औसाफ के परिवार वाले रंजिश रख रहे थे। वह गर्भवती हैं, उसे मिलक से लड़के बुलवाकर औसाफ मलिक ने पिटवाया है। उधर, देर शाम तक मामले में किसी की भी तरह से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें