फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फैक्टरी में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम, एक साल पहले हुई थी शादी

Wed, 25 Jun 2025 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करंट लगने से फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अखा निवासी युवक आकाश की बुधवार सुबह काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब आकाश बुखारा मोड़ के पास स्थित एक फर्टिलाइजर जिंक फैक्टरी में ड्यूटी पर था।

विज्ञापन


मृतक के भाई कमल ने बताया कि फैक्टरी के सुपरवाइजर रचित सक्सेना ने उसे लोहे की जाली स्टोर में रखने के लिए भेजा था। स्टोर के पास तीन फेस की लाइन पहले से ही शॉर्ट थी, जिसमें जाली के छूते ही आकाश करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। 

यह भी पढ़ें- मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। आकाश की पत्नी कुमकुम और मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी 
आकाश की शादी एक साल पहले थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मालगोटिया निवासी कुमकुम से हुई थी। आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह फैक्टरी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवारवालों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें