बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अखा निवासी युवक आकाश की बुधवार सुबह काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब आकाश बुखारा मोड़ के पास स्थित एक फर्टिलाइजर जिंक फैक्टरी में ड्यूटी पर था।
मृतक के भाई कमल ने बताया कि फैक्टरी के सुपरवाइजर रचित सक्सेना ने उसे लोहे की जाली स्टोर में रखने के लिए भेजा था। स्टोर के पास तीन फेस की लाइन पहले से ही शॉर्ट थी, जिसमें जाली के छूते ही आकाश करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें-
मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। आकाश की पत्नी कुमकुम और मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।