फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फैक्टरी कर्मचारी की जहर से मौत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज की एक्सपोर्ट केमिकल फैक्टरी के कर्मचारी चौबारी निवासी प्रदीप सिंह (35) सुभाषनगर इलाके में शुक्रवार रात बेहोशी की हालत में मिले। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रदीप के भाई अजय ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चौबारी निवासी भारत सिंह, श्यामू समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमाॅर्टम में भी जहर के संकेत मिलने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी अजय सिंह ने बताया कि भाई प्रदीप शुक्रवार सुबह घर से फैक्टरी के लिए निकले थे। फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं आए। आरोप है कि रात साढे आठ बजे प्रदीप के फोन से उनकी पत्नी गीता सिंह को कॉल की गई। कॉल करने वाले ने हंसकर खुद को प्रदीप बताया। गीता ने जब पति से बात कराने की बात कही तो फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग प्रदीप की तलाश करने लगे। रामगंगा के पास सेंट एंड्रयूज स्कूल के सामने वह बेहोशी की हालत में मिले। उनका फोन पास में ही जमीन पर पड़ा मिला। साथ ही सल्फास के खाली रैपर मिले। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें