फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राम को वन जाता देख नम हुई आंखें

Thu, 25 Sep 2025 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। 167 साल पुराने रामलीला मेले में कलाकारों ने बुधवार को राम के वन गमन की लीला का मंचन किया। श्रीराम को सीता और लक्ष्मण के साथ वन की ओर जाता देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

लीला में दिखाया गया कि रामजी के राजतिलक से पहले माता कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। एक वरदान में उन्होंने भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मांगा। पिता के वचन का मान रखने के लिए जब श्रीराम वन की ओर प्रस्थान करते हैं तो सीता व लक्ष्मण भी उनके साथ जाते हैं।
अयोध्यावासी उनके पीछे आते हैं तो प्रभु उन्हें समझाकर लौटा देते हैं। गंगा नदी पार करने की लीला का मंचन करते हुए प्रभु के स्वरूपों को नरायन नगला गांव के पास किच्छा नदी पार कराई गई। इस दौरान मेला कमेटी के विवेक गर्ग, विनोद दुबे, अरुण अग्रवाल, अवधेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
राजा दशरथ की आज्ञा लेकर वन गए श्रीराम
नवाबगंज। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान राम के वन गमन की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम जब वन की ओर जाते हैं तो अयोध्यावासी भी उनके पीछे चल देते हैं। वे रुंधे गले से प्रभु से लौटने की प्रार्थना करते हैं। श्रीराम समझाकर उन्हें साथ न आने के लिए मनाते हैं। श्रीरामलीला सोसाइटी की ओर से मंगलवार को जिन 11 कन्याओं का विवाह कराया गया था, बुधवार को उन्हें भी ससुराल के लिए विदा किया गया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार, डाॅ.मीनाक्षी गंगवार, मेला अध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह गंगवार, सुरेंद्र सक्सेना, कृष्ण कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

बिशारतगंज में आज निकलेगी श्रीराम बरात
बिशारतगंज। कस्बे में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में बुधवार रात धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन हुआ। मेला कमेटी अध्यक्ष शिवांश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें