फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीजन में भी सूना पड़ा आई वार्ड, जांच और सर्जरी के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंखों की बीमारियों का सीजन चल रहा है, लेकिन अस्पतालों की अव्यवस्थाओं के कारण मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। जानकारी के अभाव में मरीज वर्तमान में भी जांच कराने के लिए तीन सौ बेड अस्पताल ही पहुंच रहे हैं। जबकि बीते करीब तीन माह से जिला अस्पताल में भी जांच की सुविधा आरंभ कर दी गई है। मरीजों के बीच इस असमंजस के चलते जिला अस्पताल का आई वार्ड सूनसान नजर आ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, करीब ढाई साल पूर्व महादेव सेतु के निर्माण के चलते मरीजों की सुविधा के लिए तत्कालीन कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने जिला अस्पताल के आंख समेत अन्य विभागों की ओपीडी तीन सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आंख संबंधी रोगों की जांचें तीन सौ बेड अस्पताल में शुरू तो हुईं मगर सर्जरी के लिए मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाने लगा। मरीजों को एक ही परिसर में जांच और सर्जरी की सुविधा देने के लिए बीते दिनों से जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में ही जांच की सुविधा शुरू कर दी गई, लेकिन मरीज जानकारी के अभाव में तीन सौ बेड अस्पताल ही पहुंच रहे हैं। इसके चलते आंखों की बीमारियों का सीजन होने के बावजूद मरीजों की सर्जरी का आंकड़ा बीते साल की तुलना में घट गया है। आई वार्ड से मिली रिपोर्ट के अनुसार, सर्दी की शुरुआत यानि सितंबर के अंत से ही मोतियाबिंद समेत अन्य आंख संबंधी रोगों की सर्जरी का ग्राफ बढ़ता है। लेकिन इस वर्ष कुल 294 मरीजों की सर्जरी ही हुईं हैं जबकि बीते वर्ष इस अवधि में ही आंकड़ा 400 के करीब था।
-
बीते वर्ष आई विभाग तीन सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट हुआ था, जिसके चलते आंख रोग संबंधी जांचें यहां ही हो रही थीं। लेकिन पिछले दिनों जिला अस्पताल में भी आंखों की जांच आरंभ दी गई है। अब दोनों ही अस्पतालों में मरीज जांच करा सकते हैं। हालांकि सर्जरी की सुविधा पूर्व की भांति जिला अस्पताल में ही मिलेगी। -डॉ. डीएन सिंह, आई वार्ड प्रभारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें