विरोध करने पर सरेराह हाथ पकड़कर शादी का बनाया दबाव
बरेली। युवती के फोटो अश्लील फोटो के साथ पोस्ट करने और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाने के एक मोहल्ले की मूल निवासी युवती का कहना है कि वह उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहती है। बारादरी थाने के एजाजनगर गौटिया निवासी असलम ने उसके फोटो अश्लील फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आठ जून को उसकी मां और दो बहनें शिकायत करने असलम के घर गईं। इस पर उन्हें धमकाकर भगा दिया गया।
इसके बाद वह बरेली आई। नौ जून को वह काम से निकली। रास्ते में सरेराह असलम ने उसे रोककर हाथ पकड़ लिया। शादी का दबाव बनाया और अश्लील हरकतें करते हुए रंगदारी मांगी।
शोर मचाने पर वहां से भागते समय वह कार से टकरा गया। आरोप है कि इसके बाद असलम, उसकी मां शकीला, भाई सलीम, सैफी दो अन्य उसलम और असत्यम ने उसके घर पर धावा बोल दिया। मां, बहनों और उसको पीटा, अश्लीलता की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद