फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंग ने साथियों के साथ घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके घर के सामने जरी कारखाने में नाजिम नाम का युवक काम करता है। नाजिम उसकी 18 वर्षीय बेटी पर अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। 14 जून की रात 10:30 बजे नाजिम अपने साथियों सोहेल, मोहसिन, राजू, मुन्ना, शोएब, शाहनवाज, शाहिद और आसिम के साथ उसके घर में घुस आया और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर-शराबा होने पर भतीजे और उसने नाजिम का विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला करके भतीजे को घायल कर दिया। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें