फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से मांगी रंगदारी, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्रेकअप के बाद रिलेशनशिप में रहने वाले युवक पर महिला को फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। चौक कोतवाली पुलिस ने महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि एक माह पूर्व तक वह करीब डेढ़ साल से गाजी खान निवासी मोहल्ला एमनजई के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोप है कि अंटा चौराहा स्थित एक कैफे में गाजी व उसके बीच आपसी सहमति से संबंध भी बने थे। उसी दौरान गाजी ने फोटो व वीडियो बनाए थे।
आरोप है कि गाजी ने उसके साथ मारपीट की। अब गाजी से उसका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन वह उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। महिला का आरोप है कि इसमें सुभाषनगर निवासी शोएब खान व रोजा की मानसी उसका साथ दे रही हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें