बरेली। भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मैदान पर चल रही बरेली कॉरपोरेट लीग में मंगलवार को एक्सप्लोर इलेवन व किंग्सलेयर टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में आरसीसी ने टॉस जीतकर एक्सप्लोर इलेवन को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। एक्सप्लोर इलेवन ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। आरसीसी की टीम 125 रनों पर ढेर हो गई। एक्सप्लोर इलेवन के गेंदबाज शिव ने तीन विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्सलेयर की टीम ने 20 ओवर में 206 रन बनाए।इलाइट इलेवन की टीम 18.4 ओवर में 149 रनों पर ढेर हो गई। किंग्सलेयर के गेंदबाज राहुल कपूर ने तीन विकेट लिए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बुधवार को पहला मैच डीजी इंफ्रा व एक्सप्लोर इलेवन और दूसरा मैच जारिया कलेक्शन व आरसीसी के बीच होगा। संवाद