फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर शोषण, 90 हजार ऐंठे व कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शादी का झांसा देकर एक महिला से चार साल तक शोषण करने के मामले में एक युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस पर 90 हजार ऐंठने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। चार साल पहले उसकी मुलाकात कस्बा निवासी आरोपी अमन गुप्ता से हुई थी, जो जनसेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि अमन ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने बताया कि अमन शादी की बात टालता रहा और व्यापार के लिए उससे 90 हजार रुपये ले लिए। तीन साल पहले गर्भवती होने पर अमन ने नशे की गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि 22 अप्रैल 2025 को अमन ने अपनी शादी की बात बताई।
विज्ञापन

विरोध पर उसने पत्नी को छोड़कर पीड़िता से शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। आरोपी शादी की मांग पर मारपीट करता था। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अमन गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें