फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेले में बिक रही एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक, नायब तहसीलदार को भी थमा दी बोतल

Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। गौरी शंकर मंदिर के मेले में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में एक दुकानदार ने नायब तहसीलदार को ही एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की बोतल थमा दी। नायब तहसीलदार की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकानदार लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। जांच में पूरा स्टॉक एक्सपायर मिला, जिसे नष्ट कराया गया। इस घटना से प्रशासनिक तैयारियों की पोल भी खुल गई। ऐसे में श्रद्धालुओं की सेहत भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को गौरी शंकर मंदिर में चार से पांच हजार श्रद्धालुओं ने शिवालय में जलाभिषेक किया। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर के आसपास चाट-पकौड़ी समेत अन्य खानपान सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं। उन दुकानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहां व्यवस्था की देखरेख के लिए नायब तहसीलदार दीपक कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी।
नायब तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने एक दुकान से कोल्डड्रिंक मंगवाई थी। इसको उन्होंने और कानूनगो ने पीया। अजीब स्वाद होने पर बोतल पर छपी डेट देखी, तो पता लगा कि वह एक्सपायर है। इसके बाद दुकानदार के पास रखीं अन्य 70-80 बोतलें देखीं तो वे भी एक्सपायर थीं। उन्होंने इसकी सूचना फूड सेफ्टी अधिकारी आंवला को दी और सावनभर निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सूचना पर वहां गए आंवला के फूड सेफ्टी अधिकारी सुशील सचान ने दुकानों का निरीक्षण किया। वहां मिलीं एक्सपायर डेट की कोल्डड्रिंक की सभी बोतलों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे माल की बिक्री न करें।

वर्जन
सूचना पर खाद्य निरीक्षक सुशील सचान मौके पर पहुंचे थे। संबंधित दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराने के साथ ही आरोपी का धारा 58 में चालान किया गया है। - राहुल सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें