फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 उपकेंद्र ओवरलोड, किला और कुतुबखाना में सबसे ज्यादा बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बड़े पैमाने पर कटिया डालकर व अन्य तरीकों से की जा रही बिजली चोरी आम उपभोक्ता के साथ ही निगम के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई है। स्थिति यह है कि शहर के 27 में से 10 उपकेंद्र ओवरलोड हैं। बिजली चोरी की वजह से किला और कुतुबखाना में सबसे ज्यादा लाइन लॉस है। मॉर्निंग रेड के बावजूद चोरी नहीं रुक रही। ऐसे में अब विद्युत निगम के अधिकारी इन इलाकों के लिए अलग से रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शहरी विद्युत वितरण मंडल के आंकड़ों के अनुसार, 10 उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां ट्रांसफार्मरों पर क्षमता के सापेक्ष 80 फीसदी अधिक लोड है। नियमानुसार यह ओवरलोड हैं। ऐसे उपकेंद्रों पर फॉल्ट, ट्रिपिंग व बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका अधिक रहती है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के किला, कुतुबखाना, हरूनगला, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर उपकेंद्र में सबसे अधिक लाइन लाॅस हो रहा है। कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले सुबह के समय तार हटा लेते हैं। ऐसे में मॉर्निंग रेड पर जाने वाली टीमें इन्हें पकड़ ही नहीं पातीं।
विज्ञापन

...................................
80 फीसदी से अधिक लोड वाले उपकेंद्र :-
उपकेंद्र-क्षमता-80 फीसदी ओवरलोड की सीमा (एम्पीयर)-अधिकतम लोड

मिशन कंपाउंड-20 एमवीए-276.8-304

कुतुबखाना-20 एमवीए-276.8-316

सीबीगंज-25 एमवीए-346.0-392

सनसिटी-20 एमवीए-276.8-340

महानगर-20 एमवीए-276.8-290

जगतपुर-20 एमवीए-276.8-292

राजेंद्रनगर-20 एमवीए-276.8-367
शाहदाना-20 एमवीए-276.8-302

कोहाड़ापीर-20 एमवीए-276.8-345

किला-40 एमवीए-553.6-516

..................

इन उपकेंद्रों पर लोड कम
सिविल लाइंस-2, हरूनगला, डीडीपुरम, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, दुर्गानगर, इज्जतनगर, लोहिया विहार, डेलापीर समेत अन्य उपकेंद्र फिलहाल 80 प्रतिशत की सीमा से नीचे हैं। हालांकि, इनमें से भी कई उपकेंद्र तेजी से उस स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। शहर के 27 उपकेंद्रों पर कुल 59 पावर ट्रांसफार्मर (48 दस एमवीए और 11 पांच एमवीए) स्थापित हैं, जिनकी कुल क्षमता 535 एमवीए है। बढ़ते लोड को देखते हुए विभाग के सामने ओवरलोड उपकेंद्रों पर अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने और लोड पुनर्वितरण की चुनौती है, ताकि पीक आवर्स में ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से बचा जा सके।
..................

वर्जन:
चोरी रोकने के लिए विजिलेंस की टीम अभियान चला रही है। विद्युत निगम की तरफ से उपकेंद्र के हिसाब से इलाके चिह्नित कर दिए गए हैं। किला व कुतुबखाना, शाहदाना में सर्वाधिक बिजली चोरी पकड़ी जाती है। अब ऐसे इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिले। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें