यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे बिशारतगंज के लोगों को जल्द राहत के आसार नहीं
बिशारतगंज। ई- बस सेवा शुरू होने की आस लगाए बैठे कस्बा सहित समीपवर्ती गांवों के लोग नगरीय परिवहन सेवा निदेशक के आदेश के बाद बेहद निराश है। यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोग बरेली से बिशारतगंज के लिए वाया चाड़पुर होकर लंबे समय से ई-बस सेवा शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं।
बरेली से वाया चांड़पुर होकर बिशारतगंज के लिए पहले 30 से अधिक निजी मिनी बसों का संचालन हुआ करता था। गुजरे करीब साढ़े तीन वर्षों से निजी बसों का संचालन ठप पड़ा है। इस कारण कस्बा सहित क्षेत्र के गांव शिवनगर चंपतपुर, कन्धरपुर, बलेई भगवंतपुर, मुशर्रफपुर, जैतपुर शरीफपुर, मिर्जापुर, शहबाजपुर, सुल्तानपुर, बमियाना आदि के हजारों लोगों के समक्ष यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस रूट के यात्री वर्तमान में टेंपो पर आवागमन के लिए निर्भर है। टेंपो चालक मनमाना किराया वसूलने के साथ भूसे की तरह सवारियों को भरते हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। सांसद नीरज मौर्य ने दिशा की बैठक में बस सेवा का मुद्दा उठाया था। संवाद