फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आम की बंपर पैदावार की उम्मीद, किसानों के चेहरे खिले

Wed, 18 Mar 2026 06:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अपनी मिठास और मीठी खुशबू के लिए विदेशों तक प्रसिद्ध गांव मंडनपुर के आम की इस बार रिकॉर्ड पैदावार होने की उम्मीद है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार बागों में भारी बौर आए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के इस गांव की 65-70 फीसदी भूमि (करीब 1,200 बीघा) आम के बागों से ढकी हुई है, जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस सीजन में बागों में आए भारी बौर ने किसानों में उम्मीद जगा दी है। प्रगतिशील किसान मैराज और फुरकान अहमद ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार स्थिति बेहतर है। कीटों और फफूंदी से बचाव के लिए समय रहते दवाओं का छिड़काव और सिंचाई की गई है। हालांकि आंधी और ओलावृष्टि को लेकर किसान सतर्क हैं। मौसम अनुकूल रहा तो आम से केवल बाजार की रौनक बढ़ेगी, बल्कि किसानों को भी अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

विविध किस्में - दशहरी, लंगड़ा, चौसा और बंबई जैसी प्रजातियों की अधिक मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें