शीशगढ़। रामलीला ग्राउंड से हटाकर उसके सामने खेत में बगैर इजाजत नुमाइश लगाकर नई परंपरा डालने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। मामले में एसडीएम व पुलिस से शिकायत कर हटाने की मांग की गई है।
कस्बे के रहने वाले कुछ लोगों ने चार दिन पूर्व रामलीला के अंदर नुमाइश लगाने को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद नुमाइश को रामलीला ग्राउंड से हटाकर उसके सामने खेत में लगाई जा रही है, जिसमें झूले, दंगल आदि बगैर इजाजत लगाया जा रहा है। इससे कस्बे में विरोध शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नुमाइश लगाकर कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। मामले में जांच कराएंगी। उसके बाद कार्रवाई होगी। संवाद