फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिशासी अभियंता नितिन का देवीपाटन तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर मेें बिजली आपूर्ति की बदहाली और कुप्रबंधन को लेकर अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय स्तर से भी कार्रवाई होने लगी है। रविवार को मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सात अभियंताओं का तबादला किया था। सोमवार को प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने अधिशासी अभियंता वर्टिकल 11 केवी प्रथम नितिन कुमार का तबादला देवीपाटन कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम नितिन कुमार का तबादला आदेश आया। उनको तत्काल प्रभाव से देवी पाटन में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया गया है कि आदेशों के अनुपालन और जनहित में उनको तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए।
बरेली में तैनाती के बाद से ही अधिशासी अभियंता व्यवस्थाओं को संभालने में नाकाम साबित हो रहे थे। शहर के लोग भीषण गर्मी में इसका खामियाजा अंधाधुंध बिजली कटौती के रूप में भुगत रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें