ग्रामीणों ने बदमाश समझ सिपाहियों को पकड़ा
आरोपियों को पकड़कर तीनों सिपाही गाड़ी की तरफ ले जाने लगे। आरोपियों के शोर मचाने पर कई ग्रामीण आ गए। गांव वालों ने लुंगी पहने सिपाहियों को ही बदमाश समझकर पकड़ लिया। अपहरण का अंदेशा जताते हुए उन्हें बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। यह देख सिपाही घबरा गए। उन्होंने कहा कि वे सिपाही हैं, लेकिन ग्रामीणों को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। जमकर हंगामा हुआ।
ये भी पढ़ें- चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश
इस बीच बंधक बने सिपाहियों ने किसी तरह फोन से पुलिस और विभागीय अफसरों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाने की फोर्स और आबकारी विभाग की दूसरी टीम मझौआ गांव पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों सिपाहियों को छोड़ा। इसके बाद तीनों सिपाहियों ने राहत की सांस ली है। उधर, कच्ची शराब बनाने के दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।