फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से पहले हो जाएंगी सेमेस्टर कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षाएं

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय सोमवार को जारी कर सकता है परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेमेस्टर कक्षाओं में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन को शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम तय करना था, लेकिन यह फाइनल नहीं हो सका। अब सोमवार को कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। हालांकि प्रवेश परीक्षाएं 30 अगस्त से पहले ही करा लेने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

एमएससी, बीए एलएलबी, बीपीएड, एलएलएम, एमएड, एमफिल आदि कक्षाओं में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय हर साल परीक्षाएं करता है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से प्रवेश परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बीएड और बीईओ सहित अन्य परीक्षाएं होने के बाद विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला किया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए करीब 16 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। कुलसचिव का कहना है कि परीक्षाएं कब और कैसे होंगी, यह तय करने के लिए शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह के साथ बैठक तो हुई लेकिन कार्यक्रम तय नहीं हो सका। अब परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को तय किया जाएगा।

विश्वविद्यालय में संचालित होने वाली सेमेस्टर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने पर चर्चा तो हुई है, लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है। हालांकि 30 अगस्त से पहले ही परीक्षा करा ली जाएगी। - प्रो. सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें