फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की लापरवाही से फंसा सैन्य अध्ययन के छात्रों का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

एमए प्रथम वर्ष के छात्रों का चढ़ा दिया गलत पेपर कोड, परेशान हो रहे छात्र

बरेली। बरेली कॉलेज की लापरवाही के चलते सैन्य अध्ययन विभाग के एमए प्रथम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट फंस गया है। परेशान छात्र-छात्राएं बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं मगर कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। शनिवार को तमाम छात्र पहले तो सैन्य अध्ययन विभाग पहुंचे और फिर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन से मिलकर समस्या बताई।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में 12 फरवरी को सैन्य अध्ययन विभाग में एमए प्रथम वर्ष के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद विभाग की ओर से इन छात्र-छात्राओं के नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए मगर पेपर कोड गलत डाल दिया गया। इस वजह से इन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम फंस गया। परेशान छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। प्राचार्य ने पूरे मामले की जानकारी कराने के बाद जिम्मेदार शिक्षक को स्वयं विश्वविद्यालय जाकर यह गड़बड़ी दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें