फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। विश्वविद्यालय कैंपस में होने वाली इस परीक्षा में करीब 34 सौ छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान करीब 4500 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के आवेदन किया था। इनमें से करीब 3400 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। कड़ी निगरानी में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इन विषयों की होगी परीक्षा
हिंदी, संस्कृत, उर्दू, जूलोजी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, सीएसआईटी, मैथमैटिक्स, इंग्लिश, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, इकनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसफी, स्टेटिस्टिक, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, सायकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, म्यूजिक, ड्राइंग एंड पेंटिंग।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है। दस जनवरी से इनका रिजल्ट भी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें