पलियकलां (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया गांव में पूर्व विधायक के घर पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उनके पुत्र संजीव मिश्रा ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल खेला है।
उनका कहना है कि कहा कि जब उनके पिता का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम होने से पहले घर पर था तभी अफसरों ने पहले कैसे बता दिया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से मौत हुई है। इससे जाहिर होता कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर की गई है ताकि अधिकारियों और आरोपियों को बचाया जा सके।
यहां बता दें निघासन क्षेत्र के पूर्व विधायक त्रिकोलिया (संपूर्णानगर) निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना का रविवार की रात 11 बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व विधायक की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है। उनके शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान सीओ धौरहरा आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।