फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व पति ने घर में घुसकर गला दबाकर किया हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कानूनी रूप से तलाक होने के बावजूद एक युवक ने पूर्व पत्नी के घर में घुसकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने पर आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्ना मिल के पास रहने वाली अंशु चौहान बताया कि उनका पूर्व पति धीरज जंक्शन स्थित बुक स्टॉल पर काम करता है और उनका तलाक हो चुका है। आरोप है कि 23 नवंबर को धीरज शराब के नशे में दीवार कूदकर घर में घुस आया और उनका गला दबा दिया। बेटी ने डायल-112 पर सूचना देते ही आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वर्ष 2016 में भी हत्या का प्रयास कर चुका है, जिसके बाद समझौता कर शराब छोड़ने की बात कही थी, मगर वह नहीं सुधरा तो तलाक ले लिया। अब वह गैस पाइप निकालकर आग लगाने, भाइयों की हत्या करने और चाकू के बल पर फोटो खिंचवाने की धमकी देता है। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि विवेचना के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें