फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो तस्कर गिरफ्तार, 420 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने चालान किया तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वंश हॉस्पिटल वाली गली में खड़े दो व्यक्तियों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उनके पास से 420 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरदीन (22) और मोहम्मद ताजिम (21) के रूप में हुई है। दोनों हजियापुर के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चरस खरीदकर राह चलते लोगों को बेचते थे। ताजिम के खिलाफ एक अन्य मुकदमा जुआ अधिनियम के तहत भी बारादरी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें