फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईवीएस और गणित के सवालों ने छकाया

Sun, 05 Jul 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग ने शनिवार को टीईटी का आयोजन किया। परीक्षा के अंतिम दिन 91.47 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 7412 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6780 ने परीक्षा दी। 632 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि ईवीएस और गणित के प्रश्न मुश्किल रहे।
विज्ञापन

अंतिम दिन की परीक्षा केवल सुबह की पाली में आयोजित की गई। यह परीक्षा 17 केंद्रों पर हुई। परीक्षार्थियों ने तीसरे दिन की परीक्षा को मध्यम स्तर का बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा का स्तर अब राज्य स्तर से हटकर केंद्रीय सीटीईटी जैसा हो रहा है। उन्होंने ईवीएस और गणित के कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। ईवीएस भाग में परिवहन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों के प्राथमिक रणनीतिक कार्य से जुड़े प्रश्न थे। पठारों के ऊंचे इलाकों में ठंडी जलवायु क्यों होती है, ऐसे सवाल भी पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार, ईवीएस का स्तर काफी कठिन रहा। इसके अलावा, गणित में कोऑर्डिनेट ज्यामेट्री, प्रतिशत और अनुपात से जुड़े प्रश्न भी मुश्किल लगे।
विज्ञापन



- यूपीटीईटी की परीक्षा का स्तर भी सीटीईटी जैसा होता जा रहा है। ईवीएस के सवाल मुश्किल रहे हैं। - विपुल शर्मा, मुरादाबाद

- परीक्षा ठीक थी, चाइल्ड डेवेलपमेंट में भी कुछ सवाल उलझाऊ रहे हैं, लेकिन लंबे समय तैयारी की इसलिए अच्छा हुआ। - अनामिका, शाहजहांपुर

-ईवीएस के कुछ सवाल जो पूरी तरह करंट अफेयर और भूगोल पर आधार लगे, काफी कठिन थे, जो एसएससी जैसी परीक्षाओं के स्तर के रहे।- सुनीत वर्मा, पीलीभीत

-कुछ सवाल काफी कठिन लगे, कुछ सवाल आसान रहे हैं। कठिन सवालों की वजह से समय अधिक लगा। सीडीपी के सवाल उलझाऊ रहे।
- अल्का, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें