फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छोटे-छोटे हादसे भी बिगाड़ रहे ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल, 19 गाड़ियां प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के मौसम में रेलवे की ओएचई फेल होने के मामले बढ़े हैं। इस बीच रेल लाइनों पर होने वाले छोटे-छोटे हादसे भी ट्रेनों का शेड्यूल बिगाड़ रहे हैं। लगातार दो दिन बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन के सामने पशुओं का झुंड आने के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। वहीं, सोमवार को भी धामपुर के पास ओएचई फेल होने और कटघर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन

सोमवार को अप-डाउन लाइन की 20 से ज्यादा ट्रेनों ने इंतजार कराया। इस दौरान 14241 नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल और 22541 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस ने दो घंटे तक इंतजार कराया।
नियमित गाड़ियों में 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें