फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रूट मार्शल भी खत्म नहीं कर पा रहे ऑटो, ई-रिक्शा की अराजकता

Fri, 01 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के छह मार्गों को जाम से मुक्त कर आदर्श मार्ग बनाने के लिए तैनात किए गए रूट मार्शल भी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की अराजकता को खत्म नहीं कर पा रहे। बेतरतीब और मनमाने ढंग से संचालन इनका शगल बना हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में शहर के प्रमुख छह रूटों पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ ट्रैफिक पुलिस ने रूट मार्शल की तैनाती की थी। एक माह बीतने के बावजूद शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हुई है। सेटेलाइट बस अड्डे से पुराना रोडवेज और जंक्शन तक ऑटो, ई-रिक्शा चालक सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं। जहां मर्जी होती है, वहीं ऑटो, ई-रिक्शा रोककर सवारियों को बैठाने और उतारने लगते हैं। सबसे बुरा हाल ट्रैफिक सिग्नल वाले चौराहों पर है।
काफी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा चालकों ने चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की है। किसी ने झालर लगाकर नंबर प्लेट को ढक दिया है तो किसी ने नंबर ही मिटा दिया है। ऐसे में ये ऑटो, ई-रिक्शा चालक रेल लाइट को जंप करने से भी नहीं चूकते।
विज्ञापन

रोडवेज चालक भी मनमानी में पीछे नहीं
रोडवेज चालक भी मनमानी में पीछे नहीं हैं। सेटेलाइट और पुराने बस अड़्डे पर सड़क के दोनों ओर बसों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे जाम जाम लगता है। पुराना रोडवेज के आसपास का इलाका बेहद संकरा है। सड़कों पर दोनों ओर पहले से ही दुकानदारों का कब्जा है। यही हाल सेटेलाइट बस अड्डे का भी है।
इन मार्गों पर रूट मार्शल की तैनाती
- नावल्टी चौराहे से पटेल चौक, चौकी चौराहा, कचहरी, जंक्शन तिराहा होते हुए चौपुला चौराहे तक।

- मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, डोहरा मोड़, सुरेश शर्मा नगर होते हुए बजरंग ढाबा तक।

- सीबीगंज चौराहे से मिनी बइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हे मियां की मजार होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक।

- कोहाड़ापीर चौराहे से सूद धर्मकांटा, सलेक्शन प्वाइंट, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पश्चिमी, सौ फुटा पूर्वी, फीनिक्स मॉल होते हुए बैरियर टू तक।

- कोहाड़ापीर चौराहे से अशोक नगर तिराहा, इज्जतनगर तिराहा, कर्मचारी नगर चौराहा होते हुए देवरनिया नदी के पुल तक।

- सिकलापुर चौराहे से बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट, ईंट पजाया, संजयनगर तिराहा होते हुए राम-शबरी द्वार तक।
वर्जन,
रूट मार्शल तैनात किए जाने के बाद कुछ सुधार हुआ है। ऑटो, ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू करने की तैयारी है। बिना सत्यापित और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो, ई-रिक्शा के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।- अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें