फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका पासपोर्ट कार्यालय का सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते सप्ताह तकनीकी खामी के चलते ठप हुआ पासपोर्ट कार्यालय का सर्वर अभी पूरी क्षमता से सक्रिय नहीं हो सका। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। लिहाजा, करीब 43 फीसदी स्लॉट कम कर पहले चार सौ आवेदकों को बुलाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पासपोर्ट सेवा पोर्टल के सर्वर में आई तकनीकी खामी की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर ज्यादातर कार्य ठप हो गया है। आवेदकों का कहना है कि जब वे अप्वाॅइंटमेंट रिशेड्यूल करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें भी दिक्कत आ रही है। चार दिन बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सर्वर की सुस्ती के चलते अधिकारियों ने स्लॉट कम करने का फैसला किया, ताकि जो लोग केंद्र पर पहुंचें उनका कार्य किया जा सके। सामान्य दिनों में करीब 700 लोगों का प्रतिदिन कार्य होता था। 43 फीसदी स्लॉट कम करने से करीब 400 लोगों को कॉल की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें