फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं हो सकी दरिंदे की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात एटा की 14 वर्षीय किशाेरी से दरिंदगी के आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। अंधेरा होने की वजह से पीड़िता भी दरिंदे का चेहरा नहीं देख सकी। सिटी स्टेशन सहित आसपास लगे निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच सिटी स्टेशन पर काम करने वाले कई वेंडर्स से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

किशोरी सिर्फ इतना ही बता पा रही है कि दरिंदे के बाल सफेद थे और वह लाल रंग की शर्ट पहने था। इस बीच पुलिस की एक टीम ने एटा जाकर भी जानकारी जुटाई है। सीओ जीआरपी एके सिंह का कहना है कि अब तक आरोपी के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि किशोरी ने जो हुलिया बताया है, उसके आधार पर स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें