फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी दफ्तरों में एस्टीमेट काट रहा चक्कर, आकाशपुरम समेत नौ वार्डाें में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर पुलिया फिर से हुई चोक, थम गई जगतपुर नाले की निकासी
विज्ञापन

बरेली। सरकारी दफ्तरों में बीसलपुर पुलिया निर्माण का एस्टीमेट घूम रहा है और दूसरी ओर आकाशपुरम समेत नौ वार्ड जलभराव की समस्या जूझ रहे हैं। बीसलपुर पुलिया के फिर से चोक होने की वजह से जगतपुर नाले की निकासी रविवार को रुक गई, इस कारण जगतपुर की हर गली में जलभराव हो गया है।
बीसलपुर चौराहा पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है, ऐसे में बीलसलपुर चौराहे पर स्थित पुलिया के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी के तौर पर पीडब्ल्यूडी ने पीलीभीत के चौड़ीकरण में उसे शामिल किया है। इसका एस्टीमेट तैयार करने के बाद शासन से मंजूरी का इंतजार है। वहीं इस ओर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पहल करते हुए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट मांगा था। इसके बाद भी समय से एस्टीमेट मुहैया नहीं कराया गया और बृहस्पतिवार को नगर निगम को पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट सौंप दिया। अब निगम में एस्टीमेट की फाइल चक्कर लगा रही है। नतीजा रविवार को जगतपुर नाले के बंद होने के कारण अब हर गली में दोबारा से जलभराव की स्थिति हो गई है। आकाशपुरम वार्ड की पार्षद पूनम राठौर ने बताया कि शनिवार को जलभराव की स्थिति शुरू हुई थी। इसका वीडियो भी विभाग को भेजा। रविवार को अब दोबारा से हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने महापौर व नगर आयुक्त को फोन कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह वह जनता को फिलहाल अस्थाई राहत दिलाते हुए सकर मशीन से सफाई कराएंगे, हालांकि स्थाई राहत तो पुलिया निर्माण के बाद ही होगी।
विज्ञापन

ये वार्ड हो रहे प्रभावित
जगतपुर नाले में पीछे से कई वार्डाें का पानी आकर जुड़ता है। इसकी वजह से वार्ड 40 सहसवानी टाेला, 43 आकाशपुरम, 53 रोहली टोला, 62 चक महमूद, 71 नई बस्ती, 75 एजाजनगर, 79 चक महमूद नगर वार्ड की जनता प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन

-
बीसलपुर पुलिया निर्माण जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है, इसमें नगर निगम निधि से होने वाले निर्माण की रिपोर्ट के निर्माण विभाग को एस्टीमेट के आधार पर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें