फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ईओ और दुकानदार भिड़े, पुलिस के सामने जमकर हुई मारपीट

Thu, 12 Feb 2026 11:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शेरगढ़ कस्बा में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मारपीट हो गई। कार्रवाई का विरोध कर रहा एक दुकानदार ईओ से ही भिड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
सड़क पर जमकर हुई मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दुर्गेश कुमार सिंह व दुकानदार शेखर गुप्ता सड़क पर ही भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

 
बुधवार को नगर पंचायत की टीम कस्बे की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। ईओ का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार शेखर गुप्ता ने कार्रवाई का विरोध किया। रोकने पर बहस करने के साथ ही हाथापाई भी की। ईओ ने सरकारी कार्यों में बाधा डालने व गाली गलौज करने का भी आरोप  लगाया है। वहीं, शेखर गुप्ता ने पिटाई  करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार 
घटना से आक्रोशित नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि ईओ व हमारे साथ हुई घटना पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे थाने का घेराव करेंगे। वहीं, ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। यदि इसमें बाधा डाली जाएगी तो प्रशासनिक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूकदर्शक बनी रही पुलिस 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यापारी व ईओ के बीच पहले काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान साथ मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।हाथापाई शुरू होने पर हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। बताया जा रहा है कि पहले से सूचना देने के बाद भी चार-पांच पुलिसकर्मी ही कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद थे। इसी वजह से यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें