प्रबन्ध निदेशक इफको डा0 उदय शंकर अवस्थी
इफको आंवला। इफको प्रबंध निदेशक ने दौरे के पहले दिन आरओ संयंत्र का उद्घाटन किया और उर्वरक गुणवत्ता की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि इफको का सदैव पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का प्रयास रहा है।
इस नए संयंत्र में प्रयोग होने वाले पानी को रिसाइकल कर प्रतिदिन 2400 क्यूबिक मीटर पानी को संरक्षित किया जा सकेगा।
डाॅ. अवस्थी ने प्रशासन भवन सभाकक्ष में इफको स्टाफ के साथ बैठक कर उर्वरक की गुणवत्ता की समीक्षा की और कहा कि संस्था का प्रथम दायित्व है कि किसानों को उर्वरक समय पर मिलता रहे।
इस दौरान इकाई प्रमुख सत्यजित प्रधान, महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा, आरके शर्मा, मुकेश खेतान, इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र व अधिकारी संघ अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल दुबे आदि रहे। संवाद
प्रबन्ध निदेशक इफको डा0 उदय शंकर अवस्थी