फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की दुकान खुलने की सूचना पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 शराब की दुकान खुलने के विरोध में एसडीएम को ाापन देती महिलाएं
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला बाइपास मार्ग पर शराब की दुकान खुलने की सूचना मिलते ही महिलाएं भड़क उठीं।
विज्ञापन

मंगलवार को नाराज महिलाओं ने दर्जनों लोगों के साथ तहसील में पहुंचकर प्रर्दशन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बे के मोहल्ला बाईपास मार्ग पर दो शराब की दुकान हैं, लेकिन अब एक शराब की दुकान हटकर दूसरी साइड की एक गली में संचालित होने जा रही है। मंगलवार को मामले की जानकारी मिलते ही महिलाएं भड़क गईं। दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में पहुंची। महिलाओं ने तहसील परिसर में जमकर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि हाईवे पर शराब की दुकान खुली है। शराबी दुकान के आगे शराबी नशे में गाली-गलौज कर लड़ते-झगड़ते हैं। शराबी शराब का सेवन कर अश्लील बातें करते हैं।
विज्ञापन

यदि शराब की दुकान अंदर बस्ती में खुल जाएगी तो मोहल्ले में माहौल तो बिगड़ेगा ही। साथ में गली से गुजरने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इस मामले को लेकर महिलाओं ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने महिलाओं को शीघ्र मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सभासद अजय कुमार गंगवार, सभासद मंजू गंप्ता, गायत्री देवी, सरोज गुप्ता, राजो गुप्ता, नसीमबानो आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें