फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद, नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम ने कमर कस ली है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों में बड़े और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं आपातकालीन वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा और आलमगिरीगंज जैसे मुख्य बाजारों में भीड़ जुटती है। इस भीड़ को संभालने के लिए धनतेरस से पहले ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कोतवाली से कुतुबखाना, किला से कुतुबखाना, कोहाड़ापीर के नीचे से और आलमगिरीगंज की ओर जाने वाले मार्गों पर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों को ही अंदर आने की अनुमति दी जाएगी।
नगर निगम ने भी बाजारों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी मयंक यादव ने बताया कि कुतुबखाना से कोतवाली मार्ग पर अभियान चलाकर सड़क किनारे लगने वाले ठेले और फड़ हटाए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और खरीदारी करने आने वाले आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। कुतुबखाना के आसपास सड़क पर ही अतिक्रमण करके बाजार सजा लिया गया है। इससे दिनभर वहां जाम लगा रहता है। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें