फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से 100 करोड़ तक का ऋण पा सकेंगे उद्यमी: महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
धौराटांडा में यूको बैंक व उद्यमियों के बीच हुई बैठक
विज्ञापन

भोजीपुरा। कस्बा धौराटांडा में यूको बैंक की ओर से मंगलवार को बैंक व उद्यमी के बीच बैठक हुई। इसमें उद्यमियों व राइस मिलर्सों ने भाग लिया। उद्यमियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधान कार्यालय कोलकाता से आए फ्लैगशिप कॉरपोरेट क्रेडिट के महाप्रबंधक सुजाय दत्ता ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में उद्यमियों/ राइस मिलर्सों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उद्यमियों को एक एक करोड़ से 100 करोड़ तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर धौराटांडा शाखा प्रबंधक सत्येंद्र सिंह, चेयरमैन नदीम उल हसन, ईओ संदीप चंद्रा, यूको बैंक रामपुर की शाखा रिठौंडा के प्रबंधक मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें