फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाइड्रा की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

बदायूं के थाना कुंवरगांव के ग्राम बरखिन से युसुफनगर के बीच खंभों को लगाते समय धर्मपुर गांव निवासी श्रमिक सत्येंद्र पाल हाइड्रा की चपेट में आ गया, जिससे सोमवार को उसकी मौत हो गई। इस बीच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को हंगामा किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। पांच से दस मिनट के बीच पुलिस ने जाम खुलवा दिया और ग्रामीणों को समझाकर वापस भेज दिया। परिजनों ने बदायूं थाने में निजी फर्म के ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सत्येंद्र पाल (35) लंबे समय से ठेकेदार के अंडर में बिजली के खंभे लगाने आदि का काम करते थे। सोमवार को वे जनपद बदायूं के थाना कुंवरगांव के ग्राम बरखिन से युसुफनगर के बीच बिजली के खंभों को लगाए जाने के लिए कार्य कर रहे थे। तभी हाइड्रा मशीन के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। बदायूं के जिला अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ग्राम बरखिन से युसुफनगर के बीच आंवला-बदायूं रोड पर हंगामा किया। पांच से दस मिनट के बीच जाम भी लगाया।
विज्ञापन

रकम हड़पने की नीयत से घटना को दिया हादसे का रूप
हादसे की सूचना पर हिमाचल प्रदेश में काम करने गए भाई अवनीश व मुनेंद्र गांव पहुंचे। मंगलवार को थाना कुंवरगांव पुलिस को मृतक की पत्नी सुनीता की ओर से सत्येंद्र की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार को बताते हुए तहरीर दी गई। आरोप था कि ठेकेदार ने सत्येंद्र की मजदूरी की बड़ी रकम दबा रखी थी। सत्येंद्र के मांगने पर ठेकेदार टाल मटोल करता था। आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा रकम हड़पने की नीयत से घटना को हादसे का रूप दिया गया है। सत्येंद्र के परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन


विधिक कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन
थाना आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान दुर्घटना बीमा के तहत सहायता राशि दिलवाने व विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और मंगलवार रात शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें