तीसरे और चौथे सोमवार पर विशेष चौकसी के निर्देश
डीजीपी ने कहा कि सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को सर्वाधिक भीड़ रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पुलिस बल की तैनाती की विशेष समीक्षा की गई है। इस दौरान होने वाले अन्य आयोजनों को भी ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित होगी।
डीजे की आवाज और आकार पर नजर
डीजीपी ने डीजे का ध्वनि स्तर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 75 डेसीबल तक सीमित रखने के निर्देश दिए। कहा कि डीजे के आकार को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी हैं। सभी डीजे संचालकों और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए समझाया है।