फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उच्च गुणवत्ता के पौधे लगाकर अनिवार्य रूप से कराए जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी विभागों को 12 जुलाई से शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए जाएं और प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिन विभागों ने अभी तक भूमि का चयन नहीं किया है, वे शीघ्र प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराने, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्राथमिकता से बनाने तथा पोषण किट वितरण में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था की जांच कराने को भी कहा।
मंडलायुक्त ने नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन गांवों में डेंगू और मलेरिया के मामले अधिक हैं, वहां फॉगिंग, साफ-सफाई और जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाए। आशा कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और ई-कवच पोर्टल पर समय से फीडिंग करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण, छुट्टा गोवंशों के संरक्षण, संभावित बाढ़ की तैयारियों तथा स्टांप पंजीकरण एवं राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अनिवाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें