अंग्रेजी शराब सस्ती, बीयर महंगी हुई
गरीबों का देसी पौआ महंगा ही रहा
जिले में बढ़ गयीं दो शराब दुकानें
बरेली। हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड राज्यों से होने वाली शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को यूपी में अंग्रेजी शराब पहली अप्रैल से 25 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। जबकि सामान्य बीयर पांच रुपये तक महंगी हो गयी है। गरीबों को देसी पौआ पुरानी कीमत पर ही मिलेगा।
अंग्रेजी पौआ 80 रुपये में
अंग्रेजी शराब पर दाम गिरने से सबसे सस्ता पौआ 80 रुपये में उपलब्ध है। एट पीएम और बैगपाइपर पौआ सौ रुपये में मिलेगा। यानि अंग्रेजी पौआ 35 से 60 रुपये तक सस्ता हो गया। रम पौआ पर तीस रुपये गिरे हैं। प्रीमियम अंग्रेजी शराब श्रेणी में मामूली रद्दोबदल हुई है। बताया जाता है कि पड़ोसी राज्यों से ज्यादातर सस्ते ब्रांडों की तस्करी होती है।
बीयर महंगी
ज्यादा बिकने वाली सामान्य बीयर फाइव थाऊजेंड़, किंगफिशर आदि ब्रांडों पर पांच रुपये गिर गए हैं। जबकि प्रीमियर श्रेणी में कालबर्ग आदि बीयर, टीन पांच रुपये महंगी हो गयी है।
दो देसी दुकानें बढ़ीं
जिले में दो देसी दुकानें बढ़ने से तादाद 359 हो गयी है। जबकि अंग्रेजी, बीयर और माडल शाप आदि तादाद यथावत रहेगी।
‘जिले भर में नयी कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं। अंग्रेजी शराब सस्ती होने से तस्करी पर लगाम लगेगी।’
- एमएल द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त