फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाम सात से रात 10 बजे तक उपकेंद्रों पर मौजूद रहेंगे अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक (पीक आवर्स में) उपकेंद्रों पर अभियंता मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं को बिना वजह या फाल्ट के बाद मरम्मत में देरी के चलते होने वाली बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शहर के कुल 24 में से घनी आबादी वाले 10 उपकेंद्र फिलहाल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

अभियंताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। कटौती होने की स्थिति में उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। अभियंता क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे। 33/11 केवी के सुभाषनगर उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार, किला उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान, परसाखेड़ा उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता राम लाल की तैनाती की गई है।
शाहदाना उपकेंद्र पर सहायक अभियंता अभिषेक सिंह, महानगर उपकेंद्र पर सहायक अभियंता विक्रांत सैनी, हरूनगला उपकेंद्र पर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार, सीबीगंज उपकेेंद्र पर सहायक अभियंता रोहित कुमार, कुतुबखाना उपकेंद्र पर सहायक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई है। जगतपुर उपकेंद्र पर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार और सनसिटी उपकेंद्र पर सहायक अभियंता संजय प्रसाद को तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन




इन नंबरों पर करें कॉल
सुभाषनगर 9415901703
किला 9415901707
परसाखेड़ा 9415901726
शाहदाना 9415901721
महानगर 8005499584
हरूनगला 9415901670
सीबीगंज 9415901715
कुतुबखाना 9415901705
जगतपुर 8005494255
सनसिटी 9415901730


इन उपकेंद्रों पर समस्या आने पर जेई से करें सीधे संपर्क


सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व सदर कैंट से जुड़े उपभोक्ता अवर अभियंता रवि भटनागर से 9415901720 पर संपर्क कर सकते हैं। रामपुर बाग, कुतुबखाना, मिशन कंपाउंड में अवर अभियंता कृष्णाकांत से 9415901722 पर और सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, लोहिया विहार में अवर अभियंता रविंद्र कुमार से 9415901710 पर बात कर सकते हैं। किला, परसाखेड़ा, सीबीगंज के उपभोक्ता अवर अभियंता चंद्रमा प्रकाश से 9415901709, शाहदाना, इज्जतनगर व डेलापीर उपकेंद्र के उपभोक्ता अवर अभियंता मंजीत सिंह से 9369093016 और राजेंद्रनगर, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम के उपभोक्ता अवर अभियंता सगीर अहमद से 9415901713 और दुर्गानगर, महानगर, सनसिटी, हरूनगला व जगतपुर के उपभोक्ता अवर अभियंता विजय प्रताप से 9455015760 पर संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें