फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले रेलवे क्रासिंग से गुजरा इंजन, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली/पितांबरपुर। पितांबरपुर स्टेशन के पास स्थित खुली रेलवे क्रासिंग से एक इंजन गुरुवार को धड़धड़ाता हुआ गुजर गया। उस समय लोग क्रासिंग से गुजर रहे थे। इंजन आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

पितांबरपुर स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग कस्बे के बीचोबीच स्थित है। सुबह साढ़े नौ बजे रोजाना की तरह लोग क्रासिंग से गुजर रहे थे। उसी समय बरेली की ओर एक इंजन धड़धड़ाता हुआ गुजर गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना गेट मैन को नहीं दी, जिससे समय पर गेट बंद होता। अचानक इंजन आते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इंजन गुजरने के बाद लोगों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद गेट मैन ने पिताबंरपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर को इंजन के आने की जानकारी न देने पर आपत्ति की। इस पर स्टेशन मास्टर ने भी रेलवे क्रंट्रोल मुरादाबाद से कोई जानकारी का मिलना नहीं बताया। हालांकि स्टेशन मास्टर का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

‘ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, यदि ऐसा हुआ तो जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।’
- मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद रेल डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें